Biodata Maker

Weather Update : अब ठंड ने बढ़ाई परेशानी, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 नवंबर 2025 (11:31 IST)
Weather Update News : पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं ने देश के कई हिस्‍सों को अपनी चपेट में ले लिया है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का चरम रूप देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

खबरों के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं ने देश के कई हिस्‍सों को अपनी चपेट में ले लिया है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का चरम रूप देखने को मिल सकता है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर का महीना आते ही देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम का समय ठंडक के कारण कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी शीतलहर का प्रभाव रहेगा। नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। उत्तर-पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में तापमान गिरने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की ठंडी हवा के साथ कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?
उत्तराखंड में भी शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम, 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 5 सालों में नवंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, क्या होगा इसका असर?
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी और छात्र पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई और एक्यूआई 391 रहा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख