suvichar

Weather Update : इन राज्‍यों में गिरेगा तापमान, यहां शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 नवंबर 2025 (12:00 IST)
Weather Update News : देश में बारिश के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्‍य प्रदेश में आज गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला इन दिनों पहाड़ी हिल स्टेशन जैसा नजर आ रहा है। इसके अलावा 13 से 15 नवंबर के दौरान कई राज्यों में तापमान गिरने के आसार हैं। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।

खबरों के अनुसार, देश में बारिश के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्‍य प्रदेश में आज गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला इन दिनों पहाड़ी हिल स्टेशन जैसा नजर आ रहा है। इसके अलावा 13 से 15 नवंबर के दौरान कई राज्यों में तापमान गिरने के आसार हैं।
ALSO READ: Weather Update : 3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, कैसा रहेगा पूर्वोत्तर का तापमान?
वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के कई हिस्‍सों में ठंड और तेज होने चेतावनी जारी की। मध्‍य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
13 से 15 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान गिरने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख