Biodata Maker

Weather Update : सर्दी ने पकड़ा जोर, दिल्ली NCR समेत कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (11:40 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम के 2 विपरीत हालात देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में बुधवार सुबह औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 अंक बना हुआ है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। बीते 2 दिन से AQI में सुधार के बाद आज फिर से बढ़ोतरी देखी गई है।
 
खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम के 2 विपरीत हालात देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
ALSO READ: Weather Update : फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का असर, IMD का अलर्ट
दिल्ली में बुधवार सुबह औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 अंक बना हुआ है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। बीते 2 दिन से AQI में सुधार के बाद आज फिर से बढ़ोतरी देखी गई है।दिल्ली में आज सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। यलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिसंबर से सुबह के समय शीत लहर चलेगी।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। दितवाह तूफान का असर अब काफी कमजोर हो चुका है और अवदाब भी निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इसी वजह से फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही। उत्‍तर प्रदेश में मौसम में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। सुबह के समय लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं।

उत्तर पश्चिम हवाओं के चलने से यूपी के मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिहार में भी दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। मौसम विभाग ने पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: Weather Update : कमजोर हुआ दितवाह, 3 राज्यों में तेज बारिश, यहां पड़ रही है कड़ाके की ठंड
राजस्थान में गुरुवार से शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में राजस्थान में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ने वाला है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

चक्रवाती तूफान दित्वा का असर दक्षिण भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में सड़कें और राजमार्ग जलमग्न हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई तटीय राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। IMD के अलर्ट को देखते हुए पुडुचेरी में आज, 3 दिसंबर को सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम
असम के कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 12 में से 7 सीटें जीती, AAP के खाते 3

जिहाद पर मौलाना महमूद मदनी ने कर दी यह मांग, मच सकता है बवाल

LIVE: दिल्ली MCD उपचुनाव में भाजपा को बढ़त, किसने कौन से सीट जीती

भारत दौरे से पहले पुतिन का बड़ा बयान, यूरोप लड़ना चाहता है तो रूस भी तैयार

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?

अगला लेख