Hanuman Chalisa

Weather Update : देशभर में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (12:01 IST)
Weather Update News : दिसंबर में मौसम अपना रुख तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर आज से ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के दस्तक देने से बारिश और बर्फबारी का क्रम शुरू हो सकता है, जो अगले 4 दिन तक रुक-रुक जारी रह सकता है। उधर, मध्य भारत में भी शीतलहर और कोहरे से ठिठुरन बढ़ेगी। शीतलहर और घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है।

खबरों के अनुसार, दिसंबर में मौसम अपना रुख तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर आज से ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के दस्तक देने से बारिश और बर्फबारी का क्रम शूरू हो सकता है, जो अगले 4 दिन तक रुक-रुक जारी रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत
मध्य भारत में भी शीतलहर और कोहरे से ठिठुरन बढ़ेगी। शीत लहर और घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में ठंड ने अब पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली है। शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी और कोहरे की रफ्तार में बढ़ोतरी होती जा रही है। दिन-रात ठंडी हवाएं, सुबह और रात के समय घना कोहरा और कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ पॉल्यूशन और कोहरा रफ्तार पकड़ता जा रहा है। धुंध और कोहरे के डबल अटैक से समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। राजस्थान में शीतलहर चलने के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में 4 दिन बादलों की आवाजाही और बारिश के साथ बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी रखा है।

फिलहाल घाटी का तापमान जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है और पहाड़ियां कोहरे से ढंकी नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले 2 दिन में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके बाद शीतलहर व कोहरे के ग्राफ में तेजी से इजाफा होगा।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा, यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं
दक्षिण भारत में अभी भी मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। खासकर पिछले 15 दिनों से तमिलनाडु में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आंधीनुमा तेज हवाएं और आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान है। साथ ही तेज सर्द हवाओं के चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे कड़ाके की ठंड से परेशानी पड़ेगी।

शिमला में मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है और हवा में नमी भी कम बनी हुई है।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख