Hanuman Chalisa

Weather Update : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, जानें देशभर में मौसम का हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (11:28 IST)
Weather Update News : पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से लेकर देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। घाटी के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रह है। अगले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, साथ ही कई राज्यों में शीतलहर का भी कहर जारी रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

खबरों के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर और घने कोहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। IMD की ओर से जारी ताजा चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से लेकर देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर शीतलहर की चपेट में है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, 11 राज्यों का अलर्ट
घाटी के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रह है। अगले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, साथ ही कई राज्यों में शीतलहर का भी कहर जारी रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD के अनुसार, राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 6 से 8 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चल सकती है, वहीं आज और कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में ठंड का असर देखने को मिलेगा।
ALSO READ: Weather Update : MP में शीतलहर का अलर्ट, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान के 14 जिलों में घना कोहरा, देशभर के मौसम का हाल
आज मध्य प्रदेश, बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। 6 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है साथ ही कई राज्यों में शीतलहर का भी कहर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश के अधिकतर शहर कोहरे की चपेट में हैं। रात के साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार रात सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

कम विजिबिलिटी के कारण यातायात और रेल सेवाएं प्रभावित हैं। तेज ठंड को देखते हुए 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी और कुछ जिलों में समय बदला गया है। IMD के अनुसार, आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में कड़ाके की ठंड और कोहरा, बर्फबारी और शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत
कश्मीर के डोडा, बडगाम, शोपिया की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश की संभावना है। हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश या हिमपात हो सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

Re-NEET 2026 आज : 22 लाख छात्रों की परीक्षा, 1.38 लाख CCTV कैमरे और AI निगरानी के बीच होगा एग्जाम

International Yoga Day 2026 : कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, गुजरात में अमित शाह भी हुए शामिल

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

अगला लेख