Hanuman Chalisa

Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 (11:19 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उत्तर भारत में अभी भी कई जगहों पर सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 12 राज्यों में बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उत्तर भारत में अभी भी कई जगहों पर सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ सकता है।
ALSO READ: Weather Update : कब मिलेगी ठंड से निजात, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कैसा है देशभर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 12 राज्यों उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी तथा उत्तराखंड में 18 एवं 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उत्तर भारत के 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई ऑरेंज श्रेणी में दर्ज किया गया है।

हिमाचल में मंडी, बिलासपुर, ऊना, सोलन, कुल्लू, हमीरपुर और सिरमौर में कोहरे का अलर्ट है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले कुछ दिनों में तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। प्रदेश के 15 जिलों में आगामी 24 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक, आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ALSO READ: Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में ठंड का असर हुआ कम, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों का मौसम
मौसम विभाग ने प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख