Hanuman Chalisa

क्या है कोडनेम 'उकासा' का अर्थ, तुर्किए से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 नवंबर 2025 (15:11 IST)
Red Fort car blast: दिल्ली में हुए कार विस्फोट की साजिश के तार तुर्किए से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि कोडनेम 'उकासा' वाले तुर्किए के हैंडलर ने दिल्ली टेरर मॉडल को निर्देशित किया था। बताया जा रहा है कि उमर की 2022 की तुर्की यात्रा के दौरान हमले की साजिश रची गई थी।  
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोडनेम 'उकासा' नामक हैंडलर ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उमर उन नबी के नेतृत्व वाले मॉड्यूल को निर्देशित किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड तुर्किए से जुड़ा था। 'उकासा' दिल्ली-स्थित मॉड्यूल और प्रतिबंधित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) तथा अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) के हैंडलरों के बीच मुख्य कड़ी के रूप में काम कर रहा था।
 
2022 में रची गई साजिश : अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी साजिश 2022 की शुरुआत में तुर्किए में रची गई थी, जहां उमर और तीन अन्य लोगों ने यात्रा की थी। ये सभी पाकिस्तान समर्थित दोनों आतंकी समूहों से जुड़े हुए थे। प्रोफेसर उमर ने मार्च 2022 में तुर्किए का दौरा किया था और वह अंकारा में दो सप्ताह तक रुका था।

सूत्रों के मुताबिक, उनकी बातचीत शुरू में टेलीग्राम पर शुरू हुई थी और बाद में सिग्नल और सेशन जैसे एन्क्रिप्टेड (गुप्त) ऐप्स पर स्थानांतरित हो गई थी। उल्लेखनीय है कि भारत के अलग-अलग राज्यों से इस मामले में अब तक 15 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एजेंसियां 56 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इसके साथ ही धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। 
 
क्या होता है 'उकासा' का अर्थ : भारत की सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उकासा हैंडलर का असली नाम नहीं है, बल्कि यह पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया एक कोडनेम है। उकासा (Ukasa) अरबी शब्द है, जिसका अर्थ मकड़ी होता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

अगला लेख