व्हाट्‍सएप यूजर्स को लग सकता है झटका, सरकार ला रही है नया टेलीकॉम बिल, लोगों पर होगा क्या असर?

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (13:54 IST)
नई दिल्ली। व्हाट्‍सएप यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। दअरसल, जल्द ही व्हाट्‍सऐप पर मिलने वाली फ्री कॉलिंग की सुविधा खत्म होने वाली है। सरकार नया टेलीकॉम बिल (New Telecom Bill) लाने जा रही है, जिसमें व्हाट्सएप के साथ ही फेसबुक, गूगल डुओ जैसे वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म पर बदलाव हो सकता है। ड्राफ्ट बिल तैयार कर लिया है। इसके तहत इन सभी सेवाओं को कानून के दायरे में रखा जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक भारत में  WhatsApp के एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है। 
 
सरकारी ड्रॉफ्ट के मुताबिक ओटीटी सेवाएं भी अब दूरसंचार सेवाओं के ही दायरे में आएंगी। जो कंपनियां इस तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं, उन्हें अब लाइसेंस लेना पड़ेगा। स्वाभाविक तौर पर लाइसेंस के लिए इन कंपनियों को शुल्क चुकाना पड़ेगा, जिसका असर मोबाइल यूजर्स पर ही पड़ने वाला है। बिल का ड्राफ्ट दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
सरकार ने इस टेलीकॉम बिल के ड्राफ्ट पर 20 अक्टूबर तक इंडस्ट्री और लोगों से सुझाव मांगे हैं। नए बिल के मुताबिक फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल डुओ, गूगल मीट, टेलीग्राम और जूम जैसी सेवाएं इसके दायरे में आएंगी। इसके साथ ही ब्रॉडकास्टिंग सेवाएं, ईमेल, वीडियो और डाटा कम्युनिकेशन सेवाएं, वॉयस मेल, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं के साथ अन्य सेवाएं भी इसके दायरे में आ सकती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

अगला लेख