Festival Posters

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (15:10 IST)
Salaries of world heads of state: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की भारत यात्रा पूरी दुनिया में सुर्खियों में बनी हुई है। जब भारत और अमेरिका के संबंध अच्छी स्थिति में नहीं है, तब पुतिन की भारत यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में लोगों के मन में यह भी जिज्ञासा है कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार रूस के राष्ट्रपति का वेतन कितना है? उनकी सैलरी की तुलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के वेतन से भी की जा रही है। हालांकि सबसे ज्यादा वेतन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप लेते हैं, लेकिन देश की प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से देखें तो उनका वेतन पीएम मोदी से भी कम है। 
 
कितना वेतन मिलता है पुतिन को : हालांकि पुतिन की आधिकारिक सैलरी उतनी ज्यादा नहीं है, जितना की लोग समझते हैं। पुतिन को वार्षिक सैलरी के रूप में 1 लाख 40 डॉलर (भारतीय मुद्रा में 1.16 करोड़) वार्षिक मिलते हैं। हालांकि यह उनकी बेसिक सैलरी है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य लाभ भी मिलते हैं, जिनमें सरकारी आवास, 24x7 सुरक्षा तैनाती, यात्रा के लिए विशेष सुविधाएं और अन्य सरकारी भत्ते शामिल हैं।
 
मोदी को सबसे कम : पुतिन और ट्रंप के मुकाबले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सैलरी काफी कम है। उनकी महीने की कुल इनकम लगभग 1.66 लाख रुपए है। इसमें बेसिक सैलरी के अलावा कुछ भत्ते भी शामिल हैं। वार्षिक रूप से यह लगभग 20 लाख रुपए होती है। हालांकि बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी वेतन के रूप में सिर्फ 50 हजार रुपए महीना ही लेते हैं। शेष राशि वे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर देते हैं। हालांकि उन्हें भी सरकार से अन्य सुविधाएं मिलती हैं। जैसे एसपीजी सिक्योरिटी, सरकारी आवास, स्टाफ और यात्रा का खर्च आदि। 
 
ट्रंप का वेतन सबसे ज्यादा : पुतिन और मोदी के मुकाबले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वेतन ज्यादा है। ट्रंप को हर साल 4,00,000 डॉलर बेसिक सैलरी मिलती है, जो लगभग 3.32 करोड़ रुपए होती है। इसके अलावा उन्हें एक्स्ट्रा फिक्स्ड अलाउंस भी मिलते हैं। इन सबको मिलकर उनकी कुल सैलरी लगभग 5,69,000 डॉलर है। यह भारतीय मुद्रा में 4.73 करोड़ रुपए होती है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति को अन्य सुविधाएं ‍भी मिलती हैं। 
 
देश की प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से वेतन : हालांकि देश की प्रति व्यक्ति आय के मान से देखें तो तो ट्रंप की सैलरी सबसे कम है। अमेरिका में आम नागरिक की औसत आय (जीडीपी प्रति व्यक्ति) भी काफी अधिक है। इसलिए, उनका वेतन अमेरिकी औसत आय से लगभग 8.1 गुना है, जो कि सबसे कम अंतर है। दूसरी ओर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक वेतन (20 लाख) भले ही अमेरिकी या रूसी राष्ट्रपति की तुलना में कम हो, लेकिन भारत में प्रति व्यक्ति आय भी काफी कम है। इसलिए, उनका वेतन भारतीय औसत आय से लगभग 8.9 गुना अधिक है, जबकि पुतिन का वेतन रूसी औसत आय से 9.3 गुना अधिक है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

अब भोपाल में लें सकेंगे डल झील की तर्ज पर सैर का आनंद, शिकारे कराएंगे लहरों से आपकी दोस्ती

यूएन महासभा में प्रस्ताव पारित, रूस से यूक्रेनी बच्चों को वापस लौटाने की मांग

क्या हरजीत कौर को हथकड़ी बांधकर किया गया था डिपोर्ट, जयशंकर ने दिया जवाब

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर लिखी किताब के लिए मनोज भावुक पुरस्कृत

अगला लेख