Festival Posters

कौन हैं भारत के नए CJI सूर्यकांत, उनके शपथग्रहण समारोह में क्या होगा खास?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 नवंबर 2025 (10:04 IST)
Supreme Court new CJI Suryakant : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू नए सीजेआई सूर्यकांत को सोमवार को राष्‍ट्रपति भवन में 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी। 
 
जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के चीफ जस्टिस उनके साथ आए परिवार के सदस्य शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी CJI के शपथ ग्रहण में इतनी बड़ी संख्या में दूसरे देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी होगी। 
 
10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 मई, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया। वे शांत, संयमित, धैर्यवान और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
 
जस्टिस सूर्यकांत ने 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 1984 में उन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने हिसार जिला अदालत में वकालत शुरू की। जुलाई 2000 उन्हें हरियाणा में महाधिवक्ता नियुक्त किया। 2018 में उन्हें हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया।  
 
कार्यभार संभालने से पहले जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उनका प्राइमरी फोकस देश की अदालतों में भारी संख्या में पड़े पेंडिंग मामलों को कम करना होगा। वे पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं भारत के नए CJI सूर्यकांत, उनके शपथग्रहण समारोह में क्या होगा खास?

झारखंड विधानसभा के 25 साल, क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन?

ट्रंप को बड़ा झटका, रामाफोसा ने किसी को नहीं दी G-20 की अध्यक्षता

LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत

ट्रंप-ममदानी के बहाने शशि थरूर ने की लोकतंत्र की बात, इसमें कांग्रेस के लिए क्या है संदेश?

अगला लेख