कौन थीं पत्रकार सौम्‍या विश्‍वनाथन, जिसकी 15 साल पहले हुई थी हत्‍या?

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (16:54 IST)
Soumya Vishwanathan case : इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ी रहीं पत्रकार सौम्या विश्वनाथन (Soumya Vishwanathan) की हत्या के आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। 15 साल पहले दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उनकी हत्या कर दी गई थी। अब साकेत कोर्ट ने 18 अक्टूबर को इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया है।

कौन थी सौम्या?
सौम्या विश्वनाथन इंडिया टुडे में काम करने वाली एक टेलीविजन पत्रकार थीं, जिसे उस समय हेडलाइंस टुडे कहा जाता था। जिस समय उनकी हत्या हुई तब वह 25 वर्ष की थी। सौम्या विश्वनाथन केरल के रहने वाले विश्वनाथन और माधवी की इकलौती संतान थीं।

साल 2008 में उनकी हत्‍या के बाद उनका शव दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर उन्हीं की कार से बरामद हुआ था। काफी लंबे समय से इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। साकेत कोर्ट ने दलीलें पूरी होने के बाद 13 अक्टूबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत आरोप तय किए गए थे।

क्या है यह मामला?
सौम्या विश्वनाथन 30 सितंबर, 2008 की देर रात करीब 3:30 बजे अपनी कार से घर लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया था कि उनकी हत्या का मकसद लूटपाट था। हत्या के आरोप में पांच लोगों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को गिरफ्तार किया गया, सभी आरोपी मार्च 2009 से हिरासत में हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मकोका भी लगाया था।
Edited By : Navin Rngiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख