जिग्नेश मेवानी ने क्यों नहीं ली कांग्रेस की सदस्यता?

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (18:22 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए। गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस में तो आए, लेकिन अभी उन्होंने सदस्यता ग्रहण नहीं की है।

ALSO READ: कन्हैया और जिग्नेश ने थामा कांग्रेस का हाथ
 
जिग्नेश ने कहा कि मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, इसलिए औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकता। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर ही लडूंगा और उसके लिए कैंपेन करूंगा।

मनीष तिवारी ने खड़े किए सवाल : दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने पर सवाल खड़े किए।
 
मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वे उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख