कांग्रेस आहत, राज्यपाल कोश्यारी ने हमें क्यों नहीं बुलाया

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (19:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस ने कहा कि उसे भी सरकार बनाने का न्योता मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। 
 
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद एनसीपी और कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों पार्टियों की बैठक में सरकार के गठन से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने सरकार बनाने के लिए शिवसेना को समर्थन पर अभी भी कोई फैसला नहीं लिया है।
 
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कभी भी नियमों का पालन नहीं किया। हमेशा मनमानी की। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र और संविधान का मजाक उड़ाया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि जब भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को सरकार बनाने के लिए न्योता मिला तो कांग्रेस को भी सरकार गठन के लिए न्योता मिलना चाहिए था।
 
पटेल ने कहा कि शिवसेना ने फोन करके समर्थन मांगा था, लेकिन एनसीपी से बिना बात करे हम कोई फैसला नहीं लेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी नेता शरद और प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख