आखिर क्यों 5 से 6 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Webdunia
मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (19:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर तेल के दाम में आग लग सकती है। कहा जा रहा है कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 से 6 रुपए तक बढ़ सकते हैं। अगर तेल के दाम इस हद तक बढ़ते हैं तो सभी वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। आर्थिक सुस्ती के माहौल में यह बात मोदी सरकार की चिंता का सबब बन सकती है। आइ्ए जानते हैं भारत में क्यों बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम...
 
सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के 2 प्लांट पर हुए ड्रोन हमले से वहां तेल का उत्पादन 50 फीसदी तक कम हो गया है। ऐसे में अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढ़ सकते हैं।
 
इस आतंकी हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल देखा गया। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम 19 फीसद बढ़कर 72 डॉलर प्रति बैरल हो गए। खाड़ी युद्ध के बाद पहली बार तेल की कीमतों में इतना उछाल देखा गया।
 
इन हमलों के बाद वैश्विक आपूर्ति का 5 फीसदी तेल उत्‍पादन ठप पड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की क़ीमतें 10 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती हैं।
 
आने वाले समय में भारत में तेल की आपूर्ति पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इससे भारतीय तेल कंपनियां तेल के दाम बढ़ाने में कोई गुरेज नहीं करेगी। यहां तेल पर लगने वाले भारी टैक्स की वजह से यह वृद्धि 5 से 6 रुपए प्रति लीटर तक हो सकती है।
 
भारत अपनी जरूरत का 83 फीसदी तेल आयात करता है। इस वजह से यहां की जीडपी ग्रोथ पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
 
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ सितंबर की तेल जरूरत की समीक्षा कर ली है। हमें भरोसा है कि भारत को तेल आपूर्ति में कोई दिक्‍कत नहीं आएगी। स्थिति पर हमारी पूरी नजर हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

अगला लेख