Hanuman Chalisa

एयर मार्शल ने कहा- अभिनंदन की फिटनेस पर निर्भर करता है, फिर से उड़ान भरना

Webdunia
सोमवार, 4 मार्च 2019 (15:36 IST)
कोयम्बटूर। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ ने सोमवार को यहां कहा कि वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का फिर से उड़ान भरना उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है।
 
 
अभिनंदन 27 फरवरी को पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान अपने मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण वह पैराशूट से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतरे थे जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। अभिनंदन को बाद में पाकिस्तान ने रिहा कर दिया था।
 
 
धनोआ ने एक समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि अभिनंदन अगर शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे तो वह फिर उड़ान भर सकेंगे। इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना स्टेशन हकीमपेट और पांच बेस रिपेयर डिपो को प्रेसीडेंसियल कलर्स सम्मान प्रदान किया।
 
 
वायुसेना प्रमुख ने कहा, 'विमान से कूदने के बाद उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं, उन्हें जो कुछ भी उपचार की जरूरत होगी, दी जाएगी।' उन्होंने कहा, “हमें जब उनका मेडिकल फिटनेस मिल जाएगा, तभी तय किया जाएगा कि वह लडाकू विमान के कॉकपिट में जाएंगे या नहीं। उनके मेडिकल परीक्षण और शारीरिक फिटनेस के बाद ही पता चल पाएगा कि वह फिर से उड़ान भर सकेंगे या नहीं।” (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

अगला लेख