जाकिर नाइक को मलेशिया ने दिया स्थाई निवासी का दर्जा

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (18:13 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को संसद में स्वीकार किया कि विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार ने स्थाई निवासी (पीआर) का दर्जा प्रदान किया है।
 
विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने आज राज्यसभा को बताया कि मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार की ओर से स्थाई निवासी (पीआर) का दर्जा प्रदान किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले से संबंधित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से मिली जानकारी के अनुसार, अनिवार्य अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के अनुरोध को एनआईए विशेष अदालत, मुंबई के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
 
विदेश राज्यमंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया इसके बाद इसे भारत-मलेशिया प्रत्यर्पण संधि के अनुसार, मलेशिया सरकार को अग्रेषित करने के लिए विदेश मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। गौरतलब है कि नाइक आतंकवाद और धन शोधन के आरोपों के चलते भारत में वांछित है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख