गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

WD Feature Desk
शनिवार, 29 मार्च 2025 (16:16 IST)
chaitra navratri 2025 date: चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इसी दिन से चैत्र माह की नवरात्रि भी प्रारंभ होती है। चैत्र माह की नवरात्रि 30 मार्च 2025 रविवार से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल को इसका समापन होगा।

29 मार्च 2025 को शाम 04:27 बजे से प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी जो 30 मार्च 2025 को 12:49 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा 30 मार्च को रहेगी।ALSO READ: हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए कौन होगा वर्ष का राजा
 
8 दिन की नवरा‍त्रि: चैत्र नवरात्रि इस बार 8 दिन की ही रहेगी। 6 अप्रैल को रामनवमी के साथ ही इसका समापन हो जाएगा। 5 अप्रैल को अष्टमी और 6 अप्रैल को रामनवमी रहेगी। नवरात्रि का पारण यानी व्रत खोलना 7 अप्रैल को सुबह रहेगा।
 
गज पर सवार होकर आ रही माताजी: गज यानि हाथी। इस बार अम्बे माता हाथी पर सवार होकर आ रही है। कहा जा रहा है कि इससे वर्षा अच्‍छी होगी। यह किसानों के लिए शुभ है। फसल उत्पादन बढ़ेगा।

देश के अन्न भंडार में बढ़ोतरी होगी। भारत में इससे धन धान्य बढ़ेगा। महंगाई कर कंट्रोल रहेगा। माता की इस सवारी को शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ कब होगा, घट स्थापना का क्या है मुहूर्त?
 
साधना का काल: चैत्र माह में कई लोग तंत्र साधना भी कहते हैं। इस काल को सिद्धियों के लिए अच्छा काल माना जाता है। साधकों की मनोकामना पूर्ण होगी और उनके जीवन में सुख समृद्धि आएगी।

इस दौरान चंडी पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और दुर्गा अष्टकम का पाठ करने से लाभ मिलता है। ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ कब होगा, घट स्थापना का क्या है मुहूर्त?

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

महाभारत काल और दूसरे विश्‍व युद्ध के जैसे ग्रह संयोग, कैलेंडर भी कर रहा है मैच, क्या जीत जाएंगे हम ये जंग?

Amarnath Yatra 2025: हेलिकॉप्टर से नहीं जा सकेंगे अमरनाथ, सुरक्षा चाक चौबंद, उमर अब्दुल्ला नाराज

क्या लुप्त हो जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम! क्या सच होने वाली है स्कंदपुराण की भविष्यवाणी

क्या ओरफिश का मिलना महाप्रलय का है संकेत? जानिए हिंदू पुराणों में क्या है मछली और प्रलय का कनेक्शन

सभी देखें

धर्म संसार

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख