Dharma Sangrah

Navratri food: नवरात्रि व्रत में ऊर्जा देगा यह फलाहारी हलवा, अभी नोट करें रेसिपी

WD Feature Desk
सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (12:43 IST)
Navratri special food: नवरात्रि व्रत में सिंघाड़े के आटे का कई तरह से उपयोग करके विभिन्न व्यंजन बनाए जाते हैं। इस अवसर पर बनाया जाने वाला सिंघाड़े  आटे का हलवा एक पारंपरिक और स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है, जो व्रत में ऊर्जा देता है। आइए यहां पढ़ें नवरात्रि फलाहार में विशेष रूप से घर-घर में बनने वाला सिंघाड़े के आटे का हलवा की खास रेसिपी...ALSO READ: Navratri food 2025: नवरात्रि उत्सव पर देशभर में बनते हैं विभिन्न व्यंजन, जानें विशेषताएं
 
सिंघाड़े के आटे का हलवा
 
सामग्री:
• 1 कप सिंघाड़े का आटा
• 1/2 कप घी
• 1/2 कप चीनी
• 2 कप पानी
• किशमिश और कटे हुए बादाम (सजाने के लिए)
• 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
 
बनाने की विधि:
1. एक कढ़ाई में घी गरम करें और सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
 
2. अलग से, एक बर्तन में पानी और चीनी को मिलाकर उबाल लें।
 
3. भुने हुए आटे में धीरे-धीरे चीनी का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें।
 
4. इलायची पाउडर डालें और हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
5. ऊपर से किशमिश और बादाम डालकर सजाएं और गरमागरम परोसें।ALSO READ: Maharashtrian Navratri food: महाराष्ट्र की साबूदाना खिचड़ी रेसिपी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्टूबर, 2025)

20 October Birthday: आपको 20 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्टूबर, 2025)

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख