चैत्र नवरात्रि 2021 : कैसे करें माता की चौकी की स्थापना, पढ़ें सरल पूजा विधि...

Webdunia
नवरात्रि एक हिन्दू पर्व है। इस पर्व की श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चन्द्रघंटा, श्री कूष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री- ये 9 देवियां हैं। नवरात्रि में दुर्गा की घटस्थापना या कलश स्थापना के बाद देवी मां की चौकी स्थापित की जाती है तथा 9 दिनों तक इन देवियों का पूजन-अर्चन किया जाता है।
 
 आइए जानें कैसे करें चौकी की स्थापना-  
 
* लकड़ी की एक चौकी को गंगाजल और शुद्ध जल से धोकर पवित्र करें। 
 
* साफ कपड़े से पोंछकर उस पर लाल कपड़ा बिछा दें। 
 
* इसे कलश के दाईं तरफ रखें। 
 
* चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति अथवा फ्रेमयुक्त फोटो रखें। 
 
* मां को चुनरी ओढ़ाएं। 
 
* धूप, दीपक आदि जलाएं। 
 
* 9 दिन तक जलने वाली माता की अखंड ज्योत जलाएं। 
 
* देवी मां को तिलक लगाएं। 
 
* मां दुर्गा को वस्त्र, चंदन, सुहाग के सामान यानी हल्दी, कुमकुम, सिन्दूर, अष्टगंध आदि अर्पित करें। 
 
* काजल लगाएं। 
 
* मंगलसूत्र, हरी चूड़ियां, फूल माला, इत्र, फल, मिठाई आदि अर्पित करें। 
 
* श्रद्धानुसार दुर्गा सप्तशती के पाठ, देवी मां के स्तोत्र, सहस्रनाम आदि का पाठ करें। 
 
* देवी मां की आरती करें। 
 
* पूजन के उपरांत वेदी पर बोए अनाज पर जल छिड़कें। 
 
* रोजाना देवी मां का पूजन करें तथा जौ वाले पात्र में जल का हल्का छिड़काव करें। जल बहुत अधिक या कम न छिड़कें। जल इतना हो कि जौ अंकुरित हो सके। ये अंकुरित जौ शुभ माने जाते हैं। यदि इनमें से किसी अंकुर का रंग सफेद हो तो उसे बहुत अच्छा माना जाता है। यह दुर्लभ होता है। 
ALSO READ: Chaitra navratri 2021 : चैत्र नवरात्रि की 5 खास बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

Mahabharat : अर्जुन और दुर्योधन का श्रीकृष्ण एवं बलराम से था अजीब रिश्ता

Ramayan : रामायण काल में कितने जनपद थे, भारत की सीमा कहां से कहां तक थी?

Pradosh vrat : धन समृद्धि के लिए प्रदोष व्रत के दिन इस स्तोत्र का पाठ

Pradosh vrat : प्रदोष व्रत पर करें 3 उपाय बदल जाएगी किस्मत

अगला लेख