Festival Posters

Chaitra navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन करें ये 10 कार्य, मनोकामना होगी पूर्ण

WD Feature Desk
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (15:07 IST)
Chaitra navratri 2024 : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नववी यानी नवरात्रि की महानवमी इस बार 17 अप्रैल 2024 बुधवार के दिन होगी। यह नवरात्र का अंतिम दिन होता है। इस दिन 10 कार्य करने से माता दुर्गा प्रसन्न होती है। आओ जानते हैं कि वे कौनसे 10 कार्य करना चाहिए और जिसे करके आप सभी तरह के संकटों से बच सकते हैं।
ALSO READ: chaitra navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि अष्टमी और नवमी का भोग एवं प्रसाद
1. हवन |  Havan : कई लोगों के यहां सप्तमी, अष्टमी या नवमी के दिन व्रत का समापन होता है, तब अंतिम दिन हवन किया जाता है। अष्‍टमी और नवमी के दिन हवन करना शुभ होता है।
 
2. कन्या भोज | Kanya bhojan: जब व्रत के समापन पर उद्यापन किया जाता है तब कन्या भोज कराया जाता है। नवमी पर 9 कन्याओं को भोजन कराने के बाद छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ भेंट करें।
 
3. पूजा आरती |  puja aarti : इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन माता रानी की प्रात: आरती, दोपहर आरती, संध्या आरती और निशीथ आरती करते हैं। 
ALSO READ: Chaitra navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि पर कैसे करते हैं कन्या पूजन और कन्या भोज
4. लाल चुनरी | Lal chunari : माता को इस दिन लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। आप चाहें तो आरती और पूजा के दौरान इस दिन 5 प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें।
 
5. लाल ध्वज | Lal dhwaja : देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अर्पित करें, चाहें तो मंदिर के गुंबद पर लगा सकते हैं।
 
6. देवी को लगाएं भोग | Durga mata ka bhog : नवमी के दिन माता के मंदिर में जाकर लाल चुनरी में मखाने, बताशे के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें। इसके साथ ही देवी को मालपुए और खीर का भोग लगाएं।
ALSO READ: Chaitra navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर कैसे करें माता की शास्त्रोक्त पूजा, जानिए संपूर्ण विधि
7. शनि मुक्ति के लिए करें पूजा | Durga puja for shani dosh mukti : अष्टमी और नवमी तिथि पर शनि का भी प्रभाव रहता है। इस दिन माता की अच्छे से आराधना करने से शनि के प्रभाव से माता रक्षा करती हैं।
 
8. सुहागिनों के दें श्रृंगार का सामान | 16 shringar : इस दिन सुहागिन स्त्री को चांदी की बिछिया, कुमकुम से भरी चांदी की डिबिया, पायल, अम्बे माता का चांदी का सिक्का और अन्य श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।
 
9. क्या बनता है इस दिन | Navami bhojan : इस दिन कड़ी, पूरणपौली, खीर, पूरी, साग, भजिये, हलवा, घेवर, कद्दू या आलू की सब्जी बनाई जा सकती है। उक्त दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करके विधिवत समापन करें और कन्याओं को भोजन कराएं। नवमी के दिन लौकी खाना निषेध है, क्योंकि इस दिन लौकी का सेवन गौ-मांस के समान माना गया है। यदि नवमी गुरुवार की है तो केले और दूध का त्याग करें।
ALSO READ: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के हवन की सरल विधि और शुभ मुहूर्त
10. जवारे विसर्जन | jawara visarjan : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मिट्टी के एक बर्तन जवारे बोए जाते हैं। नवरात्रि समाप्त होने के अगले दिन यानी दशमी तिथि को इनका विधि-विधान पूर्वक किसी नदी या तालाब में विसर्जन किया जाता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

धर्म संसार

Vrishchika Sankranti 2025: 15 या 16 नवंबर, कब है सूर्य वृश्चिक संक्रांति, जानें महत्व और पूजन विधि

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

weekly ank jyotish: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए नया सप्ताह, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (10 से 16 नवंबर 2025)

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 नवंबर, 2025)

अगला लेख