Hanuman Chalisa

प्रवासी कविता : इंसान खिलाफ इंसान के

रेखा भाटिया
कितने परिवर्तनों की बात करें
कितने जुल्म सहे हैं यह गिनें
कुछ परिवर्तन आया भी तो
क्या जुल्म होने बंद हो गए !
 
इंसान का जुल्म इंसान के खिलाफ
इंसान का जुल्म मानवता के खिलाफ
इंसान ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन
क्या सिख पाया अपने इतिहास से !
 
भाषा, ज्ञान-विज्ञान, बुद्धि-कौशल, सभ्यता
कुदरत ने दिया तो सब कुछ है इंसान को
इंसान का जुल्म कुदरत के खिलाफ भी
कुदरत को खंगाला सीमाओं से परे !
 
इंसान का जुल्म जानवरों के खिलाफ भी
पिंजरे में डाल, भूखा रखा बनाया गुलाम
मन किया कभी खा लिया कभी शिकार
कभी सर्कस, कभी चिड़ियाघर में तमाशा !
 
अमीर ने ताकत से कमजोर को दबाया
कभी रंग, कभी नस्ल, कभी धर्म-वर्ण
गुलामी में पिसते रहे इंसान, गांव, देश
सलाखों में, पिंजरों में दबाए गए उठे सुर !
 
ताकतों की भूख, पैसे की भूख
लोभ ऐशों-आराम की भूख
बदला, अहंकार, जलन, आक्रोश
युद्ध, आतंकवाद, धर्म, जात-पात !
 
अवतार, मसीहा भी इंसान के लिए
सुकून, शांति के लिए चौखट पर
दया करुणा की दुआ मांगता इंसान
शीश भी झुकाता, पैसे का भोग लगाता !
 
जानवर चलते प्रकृति के नियमों से
इंसान चलता नियमों के खिलाफ
आंदोलन, धरने, हिंसा, प्रदर्शन
इंसानों का इंसानों के खिलाफ ही !
 
सारा वैभव, सारी ताकत पाकर भी
अंत गुहार लगाता हे भगवान् इतना दर्द
बड़ा ही अजीब है, क्या चाहता है इंसान
इंसान ही इंसान को खुश नहीं रख पाया !
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अगला लेख