Hanuman Chalisa

वैश्विक महामारी पर कविता : एक सदी के बीत जाने पर

रेखा भाटिया
एक सदी के बीत जाने पर
इम्तिहान लेती कुदरत महामारी के भेष में
मिला हाथों की लकीरें सभी इंसानों की
दुनिया के लिए खड़ी करती एक चुनौती !
 
एक सदी के बीत जाने पर
दुनिया की अवाम की बन जाती एक तक़दीर
महामारी का प्रकोप दर्द सबका एक
मौत किसे छू जाए भय सबका एक !
 
एक सदी के बीत जाने पर
क्या कुदरत पहन लेती इंसानी चोगा
मानव को बेबसी का अहसास करा
क्या दिखलाती अपनी ताकत का नज़ारा !
 
एक सदी के बीत जाने पर
मानव कितना सीख पाया इतिहास से
कुदरत, जीव-जंतुओं को कमजोर मान
आश्रि, निर्धन बंधु का करता रहता दमन !
 
एक सदी के बीत जाने पर
कुछ भी काम नहीं आ रहा
ताकतों का सामान सोना-चांदी, हथियार
भेद भूल करता वही सही समय का इंताजर !
 
एक सदी के बीत जाने पर
कुदरत देखने आती कितनी तैयारी
एकता से आपदा से निपटने की
या वहीं खड़ा मानव सौ सालों बाद भी !
 
एक सदी के बीत जाने पर
भावुक, बेबस मानव, रहम की दुआ मांगता
कर लेगा कई वादे ठीक हो जाए सबकुछ
वक्त के साथ अगर भूला दिया किया वादा !
 
एक सदी के बीत जाने पर
भूल करने से मिल जाएंगी सबकी
तकदीरों संग हाथों की लकीरें
भावी पीढ़ी करेगी सामना नई महामारी का !

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख