Hanuman Chalisa

ब्रिटिश टकसाल ने बनाई भगवान गणेश की आकृति वाली सोने की छड़

Webdunia
मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (17:16 IST)
लंदन। ब्रिटेन की सरकारी टकसाल ने गणेश चतुर्थी के पहले भगवान गणेश की आकृति वाली 24 कैरट सोने की एक छड़ जारी की है। इसे भारतीय पृष्ठभूमि से प्रेरित होकर बनाया गया है। टकसाल द्वारा जारी होने वाली सोने की छड़ों की कड़ी में यह एक नई पेशकश है।
 
ब्रिटिश सरकार के स्वामित्व वाली टकसाल रॉयल मिंट ने 999.9 शुद्धता वाले 20 ग्राम सोने की यह छड़ ऑनलाइन बिक्री के लिए जारी की है। इसकी कीमत 1,110.80 पाउंड रखी गई है। इस पर भगवान गणेश के साथ उनके पसंदीदा पकवान मोदक से भरी थाली भी दर्शाई गई है।
 
यह छड़ पिछले साल दिवाली के मौके पर रॉयल मिंट की तरफ से जारी 24 कैरेट सोने की मां लक्ष्मी की आकृति वाली सोने की छड़ जैसी ही है। इन दोनों ही छड़ों का डिजाइन एमा नोबल ने बनाया है। रॉयल मिंट ने एक बयान में कहा कि शुभारंभ एवं बुद्धि के देवता कहे जाने वाले भगवान गणेश पहली बार रॉयल मिंट से जारी सोने की छड़ पर नजर आएंगे।
 
सोने की यह छड़ भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी के कुछ समय पहले जारी की गई है। रॉयल मिंट की वेबसाइट से विशिष्ट क्रमांक वाली इन छड़ों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ब्रिटेन में रॉयल मिंट को सोने-चांदी के सिक्कों का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है। यह सोने एवं चांदी की छड़ों एवं सिक्कों की बिक्री करने के अलावा डिजिटल निवेश के विकल्प भी मुहैया कराता है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Dr. Ambedkar Punyatithi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि, जानें उनके जीवन के 10 उल्लेखनीय कार्य

अयोध्या में राम मंदिर, संपूर्ण देश के लिए स्थायी प्रेरणा का स्रोत

Shri Aurobindo Ghosh: राष्ट्रवादी, दार्शनिक और महर्षि श्री अरबिंदो घोष की पुण्यतिथि

World Wildlife Conservation Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस, जानें महत्व और काम की बातें

Tantya Bhil : टंट्या भील बलिदान दिवस पर जानें 5 दिलचस्प कहानी

अगला लेख