भारतीय मूल की प्रचारक बनी, ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति...

Webdunia
लंदन। भारतीय मूल की प्रचारक को इस साल ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति  चुना गया है। उन्हें यह सम्मान वह कानूनी लड़ाई जीतने के लिए दिया गया है जिसने  संसदीय अनुमति के बिना ब्रेक्जिट की प्रक्रिया शुरू करने से ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे  को रोका था। अफ्रीकी और अफ्रीकी-कैरेबियाई विरासत के 100 लोगों की 2018 पॉवरलिस्ट  में गीना मिलर (52) शीर्ष पर हैं। पॉवरफुल मीडिया ने मंगलवार को यह सूची लंदन में  प्रकाशित की।
 
गीना नादिरा सिंह उर्फ गीना मिलर का जन्म ब्रिटिश गुयाना (अब गुयाना) में हुआ था। वह  गुयाना के पूर्व अटार्नी जनरल दूनदान सिंह की बेटी हैं। गीना ने 'बेस्ट फॉर ब्रिटेन' अभियान  में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई थी।
 
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के मामले पर अपना रुख व्यक्त करने पर सोशल  मीडिया पर ब्रेग्जिटर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को  लंदन में कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई। वे लंदन में अपने पति और 3 बच्चों के साथ रहती  है। उन्होंने कहा कि मेरे जिस कदम की इतनी आलोचना की गई उसके लिए सम्मान  मिलना अद्भुत है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख