Hanuman Chalisa

विदेश विभाग ने विजिटर्स वीसा के नियम सख्त किए

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (13:09 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश विभाग ने अपनी विदेशी नीति पुस्तिका में बदलाव करते हुए नियमों को कठोर बनाया है। उन लोगों के लिए पर्यटक वीसा के नियम सख्त किए गए हैं जोकि अमेरिका के लिए गैर-प्रवासी हैं और अमेरिका में घूमना चाहते हैं।
 
विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने इंडिया-वेस्ट से कहा कि वीसा के लिए अक्षमताओं पर ध्यान देते हुए कहा कि हमने इस बात को ‍सुनिश्चित किया है कि लोग उन नियमों का पालन करें जिन्हें हमने बनाया है। साथ ही, हम अपने नियम पूरी तरह सही तरीके से और निरंतरता के साथ लागू करते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि 'यह नई अक्षमता नहीं वरन वर्तमान नियमों को ही कड़ाई से लागू करना का प्रयास किया गया ताकि लोग अपने वीसाज का दुरुपयोग नहीं करें।' उनका कहना था कि यह उन लोगों के लिए है जोकि अम‍ेरिका में प्रवेश से पहले कुछ कहते हैं और बाद में कुछ और करते हैं। इस तरह वीजा का दुरुपयोग किया जाता है।'
 
विदेश विभाग का कहना है कि एक नए वीसा के लिए अक्षम साबित होने के लिए '90 दिन का नियम' है जिसको फिर बदलवा लेने या इसके दर्जे में परिवर्तन करवा लिया जाता है। ऐसे लोग प्रत्यर्पण के लिए योग्य होते हैं। बी-1 और बी-2 वीसा के अंतर्गत आने वाले पर्यटक या तो कोई नौकरी करने लग जाते हैं या‍ फिर किसी यून‍िवर्सिटी में 
दाखिला ले लेते हैं।
 
कुछ लोग तीन महीने के लिए विवाह भी कर लेते हैं और बाद में अलग हो जाते हैं और इस प्रकार के 1वीजा का दुरुपयोग करते हैं। नए नियमों के अंतर्गत स्थायी निवास, नागरिकता और अन्य विषयों से संबंधित नियमों को कड़ा बना द‍िया गया है ताकि पर्यटक वीसा की खामियों को पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। नए नियमों के जरिए ऐसे लोगों पर भी नकेल लगाने की कोशिश की गई है जोकि वीजा अवधि के बाद भी बने रहते हैं और इस काम के लिए भारतीय, जर्मन नागरिक अधिक बदनाम हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख