Hanuman Chalisa

Dasha Mata Vrat : दशा माता व्रत आज, क्यों करें यह व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

WD Feature Desk
सोमवार, 24 मार्च 2025 (13:52 IST)
Dasha Mata Vrat 2025 : दशा माता व्रत हिन्दू धर्म में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह व्रत चैत्र कृष्ण दशमी को रखा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं कच्चे सूत के धागे का काफी महत्व है, जिसे दशा माता का डोरा कहा जाता है। वर्ष 2025 में 24 मार्च, सोमवार को यानी आज दशा माता व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस व्रत यानी दशा माता की कृपा से घर की दशा और दिशा सकारात्मक हो  जाती है तथा यदि ग्रहों की प्रभाव प्रतिकूल हो तो वह भी दूर होता है।ALSO READ: वारुणि पर्व कब है और क्यों मनाया जाता है यह त्योहार?
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार दशा माता व्रत के दिन कच्चे सूत के 10 तार के डोरे में 10 गांठ लगाई जाती हैं। इसके बाद पीपल के पेड़ पर इसकी पूजा की जाती है। इस डोरे की पूजा करने के बाद महिलाएं इसे पूरे साल पहनती हैं।
 
दशा माता व्रत का महत्व: यह व्रत घर की दशा यानी स्थिति को सुधारने के लिए किया जाता है। ऐसा कहते हैं कि जो भी दशा माता की पूजा सच्चे मन से करता है, उसके घर से दुख और दरिद्रता दूर हो जाती है। यह व्रत ग्रहों की प्रतिकूल दशा को दूर करने और परिवार की उन्नति के लिए किया जाता है।
 
दशा माता व्रत की पूजा विधि: Dasha Mata Puja Vidhi
- दशा माता व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- दशा माता की प्रतिमा या चित्र को एक चौकी पर स्थापित करें।
- दशा माता को पीले फूल, फल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
- दशा माता के मंत्रों का जाप करें।
- दशा माता व्रत कथा का पाठ करें या सुनें।
- इस दिन महिलाएं 10 गांठ का डोरा पहनती हैं, और इसकी पूजा की जाती है। इस डोरे को गले में भी पहना जाता है।
- व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- शाम को दशा माता की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।
 
दशा माता व्रत के दिन क्या करें, क्या न करें:
- दशा माता के मंदिर में जाएं।
- गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
- दशा माता की कथा का पाठ करें।
- तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।
- झूठ न बोलें और किसी को धोखा न दें।
- क्रोध न करें और शांत रहें।
- किसी भी जीव को नुकसान न पहुंचाएं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: कब मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव, जानें पूजन के मुहूर्त, विधि और महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

शुक्रवार को करें मां संतोषी माता की पूजा, जानिए विधि और महत्व

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जून, 2026)

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख