Hanuman Chalisa

Holi Bhai Dooj 2021: होली भाईदूज पर होगी चित्रगुप्त की पूजा, पढ़ें मंत्र एवं भाई को तिलक लगाने का शुभ महूर्त

Webdunia
Holi Bhai Dooj
देश के कुछ हिस्सों में होली-धुलेंड़ी के अगले दिन होली भाईदूज का (Holi Bhai Dooj) त्योहार को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार चैत्र कृष्ण द्वितीया यानी होली-धुलेंड़ी के अगले दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस वर्ष 30 मार्च 2021, मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया जा रहा है। 
 
भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाने के लिए आज के दिन उनके निम्न मंत्र का जाप करना लाभदायी होता है। भगवान चित्रगुप्त एक कुशल लेखक हैं और उनकी लेखनी से अपने-अपने कर्मों के अनुसार सभी जीवों को न्याय मिलता है। उनके हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और करवाल है।
 
होली के ठीक बाद आने वाली दूज के दिन जिस तरह दीपावली के समय बहन भाई को तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करती हैं उसी तरह होली के अगले दिन भाई को तिलक लगाकर होली दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा होती है। शास्त्रों में मान्यता है कि होली के अगले दिन भाई को तिलक करने से उसे सभी संकटों से बचाया जा सकता है। 
 
इस साल होली भाई दूज 30 मार्च 2021 को है। होली भाई दूज पर शुभ मुहूर्त की द्वितीय तिथि- 29 मार्च 2021 से शाम 8.54 मिनट आरंभ होकर 30 मार्च 2021 को शाम 5.27 मिनट तक रहेगा।

इस मुहूर्त में बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करेंगी और वहीं भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। इसे भ्रातृ द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है। 
 
भगवान चित्रगुप्त का अवतरण पर्व चैत्र पूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन उनकी झांकियां, रथयात्रा निकाली जाती है। इस दिन लोग पूरे परिवार के साथ उनका पूजन करते हैं। आइए जानें कौन-से मंत्र से करें उनका पूजन...
 
चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र -
 
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।
 
इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त के इस मंत्र का जाप अवश्य करें।
 
मंत्र- 'ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः' की 108 मंत्र का जाप करना लाभदायी रहता है।

ALSO READ: क्यों मनाई जाती है रंगपंचमी, जानिए 5 कारण

ALSO READ: राजस्थान में हैं बालाजी नाम से दो चमत्कारिक हनुमान मंदिर

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

06 February Birthday: आपको 6 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में रहस्यमयी Chyren कौन है? जानिए पूरी सच्चाई

मंगल 2027 तक नरेंद्र मोदी को देगा मजबूती, इसके बाद इस नेता का होगा उदय

अगला लेख