कार्तिक पूर्णिमा कब है: अंतिम अवसर है मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का, कर लें 7 सटीक उपाय

Webdunia
कार्तिक पूर्णिमा 12 नवंबर 2019 को है। यह अंतिम अवसर है इस पवित्र माह का जब एकसाथ समस्त देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है। यूं भी पूनम मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में खुशियों की बहार आती है। 
 
1. पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पीपल के वृक्ष पर निवास रहता है। पूर्णिमा के दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 
 
2. कार्तिक पूर्णिमा के गरीबों को चावल दान करने से चंद्र ग्रह शुभ फल देता है। 
 
3. इसी तरह शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिला कर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। 
 
4. कार्तिक पूर्णिमा को घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें। 
 
5. शादीशुदा व्यक्ति पूर्णिमा के दिन भूलकर भी अपनी पत्नी या अन्य किसी से शारीरिक संबंध न बनाएं वरना चंद्रमा के दुष्प्रभाव आपको व्यथित करेंगे। इस दिन पत्नी या किसी नन्ही बच्ची को उपहार दें। 
 
6. पूर्णिमा पर चंद्रमा के उदय होने के पश्चात खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।
 
7. द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं। इससे विशेष समृद्धि के योग बनते हैं। नवग्रह प्रसन्न होते हैं।

ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा 2019 : देव दिवाली पर करेंगे ये 9 कार्य तो होगा अपार लाभ
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत की पौराणिक कथा

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

अगला लेख