Hanuman Chalisa

शनिवार को कौन से शुभ संयोग में आ रही हैं महालक्ष्मी, जानिए क्या और कैसे करें तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (13:40 IST)
3 सितंबर 2022 शनिवार को महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो रहा है। महालक्ष्मी का यह व्रत अधिकतर महाराष्ट्रीय परिवारों में ही रखा जाता है। तीन दिवस तक चलने वाले व्रत में पहले दिन किस शुभ मुहूर्त में करें महालक्ष्मी का आह्‍वान और पूजा। जानिए क्या और कैसे करें तैयारी।
 
शुभ मुहूर्त: 
प्रातः सन्ध्या : प्रात: 05:15 से 06:24 तक।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:13 से 01:03 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:42 से 03:32 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:39 से 07:03 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:52 से रात्रि 08:01।
 
योग : वैधृति योग शाम 05:00 तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग।
 
क्या और कैसे करें तैयारी :
 
पूजा सामग्री : ज्येष्ठा और कठिष्ठा लक्ष्मी का चित्र या मूर्तियां। मूर्तियों के साथ बालक या बालिका की मूर्ति। कलश, नारियल, मौली, दीपक, चौकी या पाट, लाल वस्त्र, लाल कपड़ा बिछाने का, दो कुश के आसन, माला, खील, बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चन्दन का लेप, सिन्दूर, कुंकुम, सुपारी, पान, फूल, दूर्वा, चावल, लौंग, इलायची, केसर-कपूर, हल्दी-चूने का लेप, कैले के पत्ते, आम के पत्ते, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, षोडशमातृकाएं, गंगाजल, सुगंध, 16 श्रृंगार का सामान, आरती की थाली आदि। यह सभी सामग्री एकत्रित कर लें।
 
पूजा स्थान : पूजा स्थान उत्तर या ईशान कोण में रखें। उसे अच्छे से साफ सुथरा करके पवित्रीकरण करें। फिर वहां पर स्वास्तिक बनाएं और उस पर चावल रखकर वहां पर चौकी स्थापित करें। पूजा स्थान को अच्छे से हार, फूल और पत्तों से सजाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

धार की भोजशाला से मौलाना कमाल मस्जिद तक: जानिए इतिहास में कब और कैसे हुआ बदलाव

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख