Biodata Maker

अमन सेहरावत से कांस्य की उम्मीद, जानिए कितनी बजे होगा मुकाबला?

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का 14वें दिन का कार्यक्रम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (07:55 IST)
India in Paris Olympics : स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के रजत पदक और हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल। आज देशवासियों को पहलवान अमन सेहरावत से कांस्य पदक की उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का 14वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है : 
 
गोल्फ : महिला व्यक्तिगत वर्ग : अदिति अशोक और दीक्षा डागर : दोपहर 12.30 से
एथलेटिक्स : महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2.10 से
पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2.35 से
कुश्ती : पुरूष 57 किलो फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मुकाबला : अमन सेहरावत बनाम डारियन तोइ क्रूज रात 9.45 से ALSO READ: 89 मीटर पर भी गोल्ड नहीं जीत पाए नीरज, करना पड़ा सिल्वर से संतोष
 
विनेश की अपील पर फैसला आज : पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने खेल पंचाट में अपील की सुनवाई शुक्रवार को होगी। सूत्रों के मुताबिक भारत के जाने माने वकील हरीश साल्वे विनेश फोगाट के वकील रहेंगे और फैसला भी आज ही आने की उम्मीद है। ALSO READ: अमन सेमीफाइनल हारे अब पुरुष पहलवान कांस्य पदक के सहारे
 
विनेश ने पेरिस ओलंपिक की महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ro-Ko को वनडे विश्वकप 27 तक रोकने के पक्ष में नहीं BCCI , अब क्या होगा

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक रही INDvsENG सीरीज (Video)

घर गिरवी रखकर एवरेस्ट पर चढ़ा, अफसरों की 'अनदेखी' से शीर्ष खेल पुरस्कार से चूका पर्वतारोही पाटीदार

Bazball भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज जिताने में अक्षम, मक्कलम ने माना

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख