Hanuman Chalisa

नारायण राणे : प्रोफाइल

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (15:44 IST)
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता माने जाने वाले नारायण राणे का जन्म 10 अप्रैल 1952 को एक सामान्य परिवार में हुआ। राजनीति में आने से पहले नारायण राणे ने अपनी आजीविका के लिए एक चिकन शॉप खोली थी। नारायण राणे के विरोधी उनके आपराधिक इतिहास का आरोप लगाते हैं। विरोधी गैंग के महादेव ठाकुर से बदला लेने के लिए राणे ने शिवसेना का दामन थामा था।
 
राजनीतिक जीवन : 1968 में केवल 16 साल की उम्र में ही नारायण राणे युवाओं को शिवसेना से जोड़ने में जुट गए। शिवसेना में शामिल होने के बाद नारायण राणे की लोकप्रियता बढ़ती गई। युवाओं के बीच नारायण राणे की लोकप्रियता को देखकर शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे भी प्रभावित हुए। उनकी संगठन की क्षमता ने उन्हें जल्द ही चेंबूर में शिवसेना का शाखा प्रमुख बना दिया।
 
राणे के युवा जोश और नेतृत्व क्षमता ने उनके सियासी कद को बड़ी तेजी से ऊंचा उठाने का काम किया। 1985 से 1990 तक राणे शिवसेना के कॉर्पोरेटर रहे। 1990 में वे पहली बार शिवसेना से विधायक बने। इसके साथ ही वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बने। राणे के राजनीतिक करियर ने रफ्तार तब पकड़ी, जब छगन भुजबल ने शिवसेना छोड़ दी।
 
1996 में शिवसेना-बीजेपी सरकार में नारायण राणे राजस्व मंत्री बने। इसके बाद मनोहर जोशी के मुख्यमंत्री पद से हटने पर राणे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला। 1 फरवरी 1999 को शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार में नारायण राणे मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्‍यमंत्री की कुर्सी का सुख थोड़े समय तक ही रहा।
 
इसके बाद शिवसेना से राणे का मोहभंग होने की शुरुआत हुई। उद्धव ठाकरे के शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान होते ही नारायण राणे के सुरों में बगावत हावी होने लगी। राणे ने उद्धव की प्रशासनिक योग्यता और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए। इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शिवसेना छोड़ने के बाद नारायण राणे 3 जुलाई 2005 में कांग्रेस में शामिल हो गए। शिवसेना से बगावत करने के बावजूद राणे विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने। नारायण राणे ने अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया और वे भाजपा में शामिल हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Amazon ने लॉन्च किया नया Fire TV Stick HD, पुराने TV को बना देगा स्मार्ट, मिलेगा Alexa और Xbox Gaming सपोर्ट

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

पूर्व सांसद बृजभूषण की कोठी देखकर भौंचक रह गए Ashton Hall, अखाड़े में भी उतरे US फिटनेस इन्फ्लूएंसर

अगला लेख