Hanuman Chalisa

स्‍मृति ईरानी : प्रोफाइल

Webdunia
राजनीति में सक्रिय होने से पहले स्मृति ईरानी टीवी पर प्रसारित होने वाले सास-बहू के सीरियल्स का जाना पहचाना चेहरा थीं। वे सफल मॉडल, टीवी अभिनेत्री और निर्माता भी रही हैं। बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के बाद कुछेक वर्षों बाद ही वे देश की मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं। हालांकि विवादों के चलते मंत्रिमंडल फेरबदल में उन्हें कपड़ा मंत्री बनाया गया। वे भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता के रूप में जानी जाती हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को हराकर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।
जन्म और शिक्षा : स्‍मृति ईरानी का जन्‍म 23 मार्च, 1976 को नई दिल्‍ली में हुआ था। वर्ष 2001 में उन्होंने जुबीन ईरानी के साथ विवाह किया था और वे पांच बच्चों की मां हैं। स्मृति की स्कूली और कॉलेज की शिक्षा दिल्ली में हुई है। 
 
राजनीतिक करियर : विदित हो कि वे 2003 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्‍ली के चांदनी चौक से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में प्रसिद्ध कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि वे पार्टी का लोकप्रिय चेहरा तो रहीं, लेकिन उतनी ही मात्रा में वोट खींचने में सफल नहीं रहीं।  
 
इस चुनाव में ईरानी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही ईरानी को भारतीय जनता पार्टी की महाराष्‍ट्र युवा इकाई का उपाध्‍यक्ष बनाया गया। 2011 में स्‍मृति, गुजरात से राज्‍यसभा के सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुईं। सितंबर 2011 से वे राज्‍य की कोयला और स्‍टील समिति की सदस्‍य भी हैं। 
 
टीम मोदी की अहम सदस्य होने के कारण उन्हें पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ खड़ा किया था। इसी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने बड़े नेता कुमार विश्वास को भी मैदान में उतारा था लेकिन अमेठी संसदीय क्षेत्र में वे गांधी परिवार की जड़ें उखाड़ने में सफल नहीं हो सकीं। राजनीति के अतिरिक्‍त स्‍मृति एक सामाजिक संस्‍था का संचालन करती हैं, जिसका उद्देश्‍य दूरस्‍थ क्षेत्रों के निर्धन लोगों को पीने का पानी मुहैया कराना है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को हराकर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख