अयोध्या जनपद के गोसाईंगंज में 2 बाहुबलियों की टक्कर

संदीप श्रीवास्तव
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (21:43 IST)
अयोध्या। अयोध्या जनपद की संवेदनशील मानी जाने वाली गोसाईंगंज सीट पर एक बार फिर 2 बाहुबलियों की टक्कर देखने को मिल रही है। 2012 में अस्तित्व में आई इस सीट पर दोनों ही पक्ष एक-एक बार विधायक रह चुके हैं। सपा से जहां पूर्व विधायक अभय सिंह एक बार फिर मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने बाहुबली इंद्रप्रताप तिवारी की पत्नी आरती को उतारा है। वर्तमान में यह सीट इंद्रप्रताप के पास है, जो पिछली बार अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन, वे इस समय जेल में बंद हैं। 
 
दरअसल, नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में गोसाईंगंज विधानसभा का हुआ गठन, जिसकी सीमाएं 2 जनपद अंबेडकर नगर व सुल्तानपुर से सटी हुई हैं। अब तक यहां विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इस विधानसभा के पहले विधायक समाजवादी पार्टी से बाहुबली नेता अभय सिंह चुने गए। इस चुनाव में सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी, जिसके कारण से ये विधानसभा चर्चा में आई। 
 
गोसाईगंज विधानसभा के जातीय समीकरण को देखें तो इस विधानसभा मे दलित मतदाताओं की संख्या काफ़ी अधिक है, वहीं ओबीसी व सवर्ण मतदाताओं की भी संख्या कम नहीं हैं, जो कि चुनाव में बड़ा उलटफेर करने मे सक्षम हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो इस विधानसभा क्षेत्र का यह पहला चुनाव था।
 
इस चुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी के रूप में बाहुबली अभय सिंह चुनाव मैदान में थे, वहीं इनके प्रतिद्वंदी के रूप में बसपा से बाहुबली नेता इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू थे। इनके अतिरिक्त भाजपा से गोकरन द्विवेदी व कांग्रेस से सीताराम निषाद चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में अभय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी बसपा के तिवारी को 58 हजार 681 के मतों से पराजित किया था।
 
वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव इस विधानसभा का दूसरा चुनाव था। इस चुनाव में भाजपा के गठबंधन सहयोगी अपना दल से इंद्रप्रताप तिवारी व सपा से अभय सिंह चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में दोनों बाहुबली नेताओं के बीच कांटे का मुकाबला था, जिसमें इन्द्रप्रताप तिवारी को 89 हजार 586 मत मिले, सपा प्रत्याशी अभय सिंह को 77 हजार 966 मत मिले। खब्बू तिवारी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा के अभय सिंह को 11 हजार 678 मतों से पराजित किया था।
 
2022 के चुनाव में फिर से दोनों बाहुबली आमने-सामने हैं। समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक बाहुबली नेता अभय सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताया है, वहीं खब्बू तिवारी की पत्नी इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनके पति इन्द्रप्रताप तिवारी अयोग्य घोषित किए जा चुके हैं।
 
एक अहम जानकारी दे दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अभय सिंह एक मामले में जेल में बंद थे और उनके चुनाव की कमान उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य डॉ. सरिता सिंह ने संभाली थी। सिंह प्रदेश के रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले विधायकों की सूची में शामिल थे।
 
इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह चुनाव मैदान में हैं और उनके पति खब्बू तिवारी एक मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इसके चलते पार्टी ने उनकी सदस्यता रद्द करते हुए अयोग्य घोषित कर दिया है। 
 
गोसाईंगंज विधानसभा में 3 लाख 93 हजार 447 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार 60 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार है। 17 वोटर थर्ड जेंडर के रूप में रजिस्टर्ड हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख