राजस्थान : पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, पूर्व विधायक अशोक तंवर भाजपा में शामिल

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (19:11 IST)
Former minister and former MLA join BJP in Rajasthan : कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और चाकसू से पार्टी के पूर्व विधायक अशोक तंवर सहित कई अन्य नेता शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
 
भाजपा के मीडिया सेंटर में यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
 
पार्टी के एक बयान के अनुसार, इस अवसर पर जोशी ने कहा कि नारी की सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही है। उन्होंने दौसा में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा, जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किससे की जाएगी।
 
जोशी ने कहा, राज्य में व्याप्त जंगलराज से आहत होकर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख