Hanuman Chalisa

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना बोले, कांग्रेस के दिग्गज नेता बदल रहे हैं अपना चुनाव क्षेत्र

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (17:23 IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस पर उसके दिग्गज नेताओं पर चुनाव क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगह भागने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भाजपा प्रदेश में संगठित और पूरे उत्साह के साथ लगी होने के कारण विधानसभा चुनाव जीतेगी।
 
खन्ना ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची के बाद अब कांग्रेस की पहली सूची भी सामने आ गई और कांग्रेस के दिग्गज नेता अपना चुनाव क्षेत्र बदलकर अन्य स्थान पर आ रहे हैं।
 
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अपना चुनाव क्षेत्र छोड़कर अब टोंक आ गए हैं जबकि भाजपा संगठित है और उसके प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरने के समय कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह नजर आ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व भी दमखम लगाकर चुनाव जीतने में लगा हुआ और कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है और भाजपा चुनाव जीतेगी।
 
उन्होंने एक प्रश्न पर कहा कि टोंक में भाजपा कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ चुनाव में लग गए और अब पायलट को घेरेंगे ताकि वे अपनी पार्टी के लिए अन्य जगह चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा में कोई बागी होकर चुनाव नहीं लड़ेगा तथा किसी प्रकार की नाराजगी होने पर उसे समझा-बुझाकर ठीक कर लिया जाएगा।
 
भाजपा की अब तक जारी प्रत्याशियों की सूची में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा और होनी है तथा जब तक पूरे 200 नामों की घोषणा नहीं हो जाती, इस तरह की बात सही नहीं हैं। कांग्रेस के मुकाबले महिलाओं को कम मौका देने के प्रश्न पर कहा कि महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। जहां जीतने की उम्मीद है, उस हिसाब से टिकट दिए गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख