Hanuman Chalisa

भरतपुर में गरजे पीएम मोदी, विकास के लिए कांग्रेस को विदा करना जरूरी

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (16:20 IST)
भरतपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र में कांग्रेस शासन को घोटालेबाज तथा आतंकवाद को काबू नहीं करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि विकास के लिए कांग्रेस को विदा करना जरुरी हैं।
 
मोदी ने बुधवार को चुनाव सभा में कहा कि कांग्रेस शासन में बारह लाख करोड़ के घोटाले हुए तथा आए दिन बम-धमाके होते रहे लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी एक भी बम धमाका नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोटाले में किसी क्षेत्र को अछूता नहीं छोड़ा तथा दुश्मन को सबक सिखाने के लिए किया गया सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सबूत मांग लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकारों ने भी लूट मचाई थी।
 
मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि नामदार ने ऐसी पार्टी बनाई हैं जो सेना को गुंडा कहती है। कांग्रेस शासन में सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन पर भी ध्यान नहीं दिया लेकिन भाजपा सरकार ने इसे प्राथमिकता से लागू किया। जिस पर ग्यारह हजार करेाड़ रुपए खर्च हुआ।
 
किसानों की बदहाली के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य बढ़ा दिया जाता तो किसानों की दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि मूंग और मसूर में फर्क नहीं जानने वाला आज किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहा है।
 
विकास के लिए कमल छाप डबल इंजन पर विश्वास करने की बात करते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव में कमल का बटन दबाकर कांग्रेस को बाहर करे जिससे सतत विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने कांग्रेस को एक बार बाहर किया तो आज तक उसे घुसने नहीं दिया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख