Hanuman Chalisa

राजस्थान में टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस में बगावत, आलाकमान के खिलाफ नारेबाजी

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (15:56 IST)
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर महामंत्री ज्योति खंडेलवाल ने इस्तीफा दे दिया तथा कई उम्मीदवारों के समर्थकों ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।


विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा मजबूत की गई है। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने जयपुर के किशनपोल से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जयपुर में विद्याधरनगर से टिकट नहीं मिलने पर विक्रम सिंह ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मानस बनाया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी कल्ला को टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। बीकानेर में पिछले चुनाव में उम्मीदवार रहे गोपाल गहलोत ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

कोटा दक्षिण में राखी गौतम को उम्मीदवार बनाने से नाराज होकर शिवकांत नदवाना और पंकज मेहता के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की तथा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

अजमेर दक्षिण से पूर्व मंत्री ललित भाटी को टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस ने उनके भाई हेमंत भाटी को टिकट दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

अगला लेख