Hanuman Chalisa

राजस्थान में भाजपा ने 4 मंत्रियों समेत 11 बागियों को किया बाहर

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (16:43 IST)
जयपुर। भाजपा ने राजस्थान में अपने 11 बागी नेताओं को उसके आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से निकाले गए नेताओं में चार मौजूदा मंत्री भी शामिल हैं।


पार्टी ने मंत्री सुरेंद्र गोयल (जैतारण), हेम सिंह भडाना (थानागाजी), राजकुमार रिणवा (रतनगढ़) व धन सिंह रावत (बांसवाड़ा) को पार्टी से निकाला है। टिकट नहीं मिलने पर यह सभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक अनिता कटारा (सांगवाड़ा) व किशनाराम नाई (श्रीडूंगरगढ़) तथा पूर्व विधायक राधेश्याम गंगानगर व लक्ष्मीनाराण को भी गुरुवार देर रात पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने के बाद भी ये नेता चुनावी मैदान से नहीं हटे जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के अनुसार पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है। विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

हाईकोर्ट ने भोजशाला में नमाज पर लगाई रोक, ओवैसी को याद आई बाबरी मस्जिद

अगला लेख