राजस्थान की वे 5 VIP सीटें, जिन पर रहीं सबकी नजरें...

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (16:55 IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर बदलाव करते हुए कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया है। 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 99 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। आइए डालते हैं उन पांच VIP सीटों पर एक नजर, जिन पर रही सबकी नजर...
 
सरदारपुरा : जोधपुर की सरदारपुरा सीट से कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महासचिव अशोक गहलोत का मुकाबला भाजपा के शंभूसिंह से था। अशोक गेहलोत ने शंभूसिंह को 45597 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। 
 
टोंक : राजस्थान की टोंक सीट पर कांग्रेस ने अपने लोकप्रिय चेहरे सचिन पायलट को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा ने इस सीट पर मंत्री यूनुस खान को उतारकर उन्हें घेरने का प्रयास किया। बहरहाल पायलट ने उन्हें 54179 वोटों से हरा दिया।
 
झालरा पाटन : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चुनाव मैदान में उतरने से इस सीट पर भी सबकी नजर लगी हुई थी। कांग्रेस ने यहां से जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। वसुंधरा ने यह मुकाबला 34980 मतों से जीत लिया।
 
नाथद्वारा : मेवाड़ के राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट पर भी मुकाबला कम रोचक नहीं था। यहां कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर थी। जोशी 2008 के विधानसभा चुनाव में जब मुख्‍यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे तब इस सीट से 1 वोट से चुनाव हार गए थे। यहां से भाजपा ने नए चेहरे महेश प्रताप सिंह को उतारा था। जोशी इस बार मुकाबला 16940 वोटों से जीतने में सफल रहे।
 
उदयपुर शहर : मेवाड़ इलाके की उदयपुर सीट पर भी इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा ने वसुंधरा सरकार में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को मैदान में उतारा। कटारिया ने चुनावी रण में कांग्रेसी दिग्गज गिरिजा व्यास को 9307 वोटों से हरा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख