राजस्थान में डंपर एम्बुलेंस टक्कर में 4 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (15:05 IST)
Dumper ambulance collision: राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को एक डंपर ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। जयपुर पुलिस ने यह जानकारी दी। रोहट के थानाधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि एक मरीज अशोक को अहमदाबाद से एम्बुलेंस में जोधपुर लाया जा रहा था। उसके साथ उसके परिजन भी थे।
 
सिंह के अनुसार गजनगढ़ के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया और एम्बुलेंस से टकरा गया। हादसे में एम्बुलेंस को नुकसान पहुंचा और जोधपुर से दूसरी एम्बुलेंस बुलाई गई। जब मरीज को दूसरी एम्बुलेंस में स्थानांतरित किया जा रहा था तभी तेज गति से जा रहे एक डंपर ने (दुर्घटनाग्रस्त) एम्बुलेंस को टक्कर मार दी जिससे मोहिनी देवी और फगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि 2 अन्य हरिराम और सुनील ने जोधपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुनील एम्बुलेंस का चालक था। इस हादसे में अशोक घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने की अमेरिका की हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक की चोरी! ट्रंप का पुतिन पर सनसनीखेज आरोप

BJP जिलाध्यक्ष बम बम का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले, चक्कर आया इसलिए मदद की

क्या वाकई म्यूजियम से गायब हुई थी भूतिया डॉल एनाबेल? जानिए इस शापित गुड़िया की खौफनाक कहानी

देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, राजधानी में एक हफ्ते में 99 नए केस

बेलगावी में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत

अगला लेख