Hanuman Chalisa

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए यह है बड़ी खुशखबर... मोदी सरकार का फैसला

Webdunia
26 अगस्त 2018 को राखी का पर्व है। चारों तरफ बाजार में रौनक है। बहनें राखियां तलाश रही हैं। इस बार बहनों के लिए खास खुशखबर यह है कि मोदी सरकार राखियों पर जीएसटी नहीं वसूलेगी। यानी रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी के लिए बहनों की पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ने वाला है। 
 
इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'रक्षाबंधन आ रहा है, हमने राखी पर से जीएसटी की छूट दी है और गणेश चतुर्थी को देखते हुए हमने सभी प्रकार की मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा को भी जीएसटी से अलग रखा है। यह सभी चीजें हमारी विरासत हैं और हमें सम्मान के साथ इन्हें रखना है.'' सरकार की ओर से यह कदम इसलिए भी खास है क्योंकि गणेश चतुर्थी और रक्षा बंधऩ पर घरों में काफी खरीदारियां होती हैं। इसलिए त्योहारी मौसम में इनसे जुड़ी चीजों पर से जीएसटी की छूट मिलना किसी राहत से कम नहीं है।  
 
हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस मौके पर बहनें भाइयों की दाहिनी कलाई में राखी बांधती हैं, तिलक लगाती हैं और उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। इस दिन रूठी बहन और भाई को मनाने के लिए आपको कुछ करने की जरूरत ही नहीं होती, द‍रअसल ये दिन होता ही कुछ ऐसा है, जहां सब अपने गिले-शिकवे भुला देते हैं। इस त्‍योहार को पूरे भारतवर्ष में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। 


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मई, 2026)

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

अगला लेख