रक्षा बंधन का त्योहार कब है, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk
बुधवार, 30 जुलाई 2025 (13:18 IST)
Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat: वर्ष 2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 09 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। आज के समय में भी रक्षा बंधन का महत्व बना हुआ है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है। यह परिवारों को एक साथ लाता है और रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सम्मान की भावना को बढ़ाता है।ALSO READ: इस बार 11 दिन पहले मनेगा रक्षाबंधन का पर्व और साल 2026 में 20 दिन देरी से आएंगे ये त्योहार
 
राखी यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं, वादों और अटूट प्यार का प्रतीक है। आधुनिक युग में दूर बैठे भाई-बहन भी ऑनलाइन राखी भेजकर या वीडियो कॉल के माध्यम से इस पर्व को मनाते हैं, जो इस त्योहार की प्रासंगिकता को दर्शाता है। 
 
आइए यहां जानते हैं रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
 
धार्मिक कैलेंडर के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, क्योंकि भद्राकाल 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर भद्राकाल का समापन होगा।ALSO READ: वर्षों बाद आया ऐसा शुभ संयोग, इस बार रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधा
 
रक्षाबंधन 2025 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय : Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025
रक्षाबंधन शनिवार, अगस्त 9, 2025 को मनाया जाएगा।
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 08 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 मिनट से, 
पूर्णिमा तिथि का समापन- 09 अगस्त 2025 को 01:24 मिनट पर। 
 
बता दें कि सुबह 06 बजकर 18 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का शुभ समय है। उसके बाद पड़वा लग जाएगी। पड़वा पर राखी बांधना अशुभ माना गया है।
 
रक्षाबंधन/ राखी बांधने का शुभ समय: का समय- सुबह 06:18 मिनट से दोपहर 01:24 मिनट तक।
कुल अवधि - 07 घंटे 06 मिनट्स
 
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:33 ए एम तक।
अभिजित मुहूर्त- 12:18 पी एम से 01:10 पी एम तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:18 ए एम से 02:23 पी एम। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: श्रावण मास की पूर्णिमा पर करते हैं श्रावणी उपाकर्म, जानें महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

सभी देखें

धर्म संसार

क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? कब रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए सबकुछ

रक्षा बंधन का त्योहार कब है, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

क्या सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? धरती की ओर आ रहा ‘दानव’, नासा भी हैरान

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

श्रावण मास की पूर्णिमा पर करते हैं श्रावणी उपाकर्म, जानें महत्व

अगला लेख