Hanuman Chalisa

श्रीराम दरबार और उनका परिवार, जानिए 8 खास बातें

अनिरुद्ध जोशी
विवस्वान (सूर्य) पुत्र वैवस्वत मनु और वैवस्वत मनु के पुत्र इक्ष्वाकु के कुल में आगे चलकर भागीरथ, हरिश्चंद्र, सगर, पृथु, रघु आदि कई महान लोग हुए उसके बाद राजा दशरथ हुए। दशरथ की तीन पत्नियां थीं, कौशल्या, सुमित्रा, कैकयी।
 
1. कौशल्य की पुत्री शांता और पुत्र राम थे। सुमित्रा के पुत्र लक्ष्मण और शत्रुघ्न, कैकयी के पुत्र भरत थे।
 
2. राम और लक्ष्मण सहित चारों भाइयों के दो गुरु थे- वशिष्ठ, विश्वामित्र।
 
3. राम ने जनक पुत्री सीता से विवाह किया। सीता और राम के दो जुड़वा पुत्र थे लव और कुश।
 
4. लक्ष्मण ने जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री उर्मिला से विवाह किया लक्ष्मण से इनके अंगद और चन्द्रकेतु नाम के दो पुत्र तथा सोमदा नाम की एक पुत्री उत्पन्न हुई। लक्ष्मण की जितपद्मा और वनमाला नामक दो और पत्नियां थीं।
 
5. भारत ने भी कुशध्वज की बेटी मांडवी से विवाह किया। भारत के दो पुत्र थे- तक्ष और पुष्कल। 
 
6. शत्रुध्न की पत्नी का नाम श्रुतकीर्ति था जो जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री थीं। मथुरा में शत्रुघ्‍न के पुत्र सुबाहु का तथा दूसरे पुत्र शत्रुघाती का भेलसा (विदिशा) में शासन था।
 
7. श्रीराम की दो बहनें भी थी एक शांता और दूसरी कुकबी। कुकबी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती लेकिन शांता के बारे में सभी जानते हैं। भगवान राम की बड़ी बहन का पालन-पोषण राजा रोमपद और उनकी पत्नी वर्षिणी ने किया, जो महारानी कौशल्या की बहन अर्थात राम की मौसी थीं। शांता का विवाह महर्षि विभाण्डक के पुत्र ऋंग ऋषि से हुआ। इन ऋंग ऋषि ने ही दशहरथजी का पुत्रेष्टि यज्ञ किया था जिसके चलते राम, लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ था।
 
8. राम दरबार में श्रीराम और सीता सिंहासन पर विराजित हैं और उनके एक ओर लक्ष्मण तो दूसरी ओर भरतजी खड़े हैं। नीचे बैठे हुए हनुमानजी और शत्रुघ्न जी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु प्रदोष व्रत 2026: जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अपरा एकादशी को क्यों कहते हैं अचला एकादशी, जानिए दोनों का अर्थ और फायदा

अगला लेख