Hanuman Chalisa

Ramayan : हनुमानजी क्यों भूल गए थे अपनी वरदानी शक्तियां?

WD Feature Desk
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (17:16 IST)
Jai Hanuman : हनुमानजी के पास अपनी खुद की शक्ति के साथ ही वरदानी शक्तियां भी थीं। वे अपनी सारी शक्तियां भूलकर एक साधारण वानर रह गए थे। वे सिर्फ शरीर से ही शक्तिशाली थे। वे तब किष्किंधा में रहते थे। वहां पर अपने राज्य से निष्काषित सुग्रीव भी उनके साथ रहता था। श्री सीता हरण के बाद हनुमानजी और श्रीराम का मिलन हुआ और हनुमानजी ने श्रीराम को सुग्रीव, जामवंत आदि वानरयूथों से मिलाया।ALSO READ: Ramayan: बजरंगबली को छोड़कर रामायण काल के 5 सबसे शक्तिशाली वानर
 
हनुमानजी क्यों भूल गए थे अपनी वरदानी शक्तियां?
दरअसल, हनुमानजी को कई देवताओं ने विभिन्न प्रकार के वरदान और अस्त्र-शस्त्र दिए थे। इन वरदानों और अस्त्र-शस्त्र के कारण बचपन में हनुमानजी उधम मचाने लगे थे। खासकर वे ऋषियों के बगीचे में घुसकर फल, फूल खाते थे और ब‍गीचा उजाड़ देते थे। वे तपस्यारत मुनियों को तंग करते थे। उनकी शरारतें बढ़ती गई तो मुनियों ने उनकी शिकायत उनके पिता केसरी से की। माता-पिता ने भी खूब समझाया कि बेटा ऐसा नहीं करते, परंतु हनुमानजी शरारत करने से नहीं रुके तो एक दिन अंगिरा और भृगुवंश के ऋषियों ने कुपित होकर उन्हें श्राप दे दिया कि वे अपने शक्तियों और बल को भूल जाएंगे परंतु उचित समय पर उन्हें उनकी शक्तियों को कोई याद दिलाएगा तो याद आ जाएगी।
जामवंतजी ने याद दिलाई उन्हें उनकी शक्तियां:
प्रभु श्रीराम ने वानर सेना का गठन किया और फिर जब लंका जाने के लिए रामसेतु बनाया जा रहा था तो श्रीराम ने हनुमानजी को लंका जाने का आदेश दिया, परंतु हनुमानजी ने लंका जाने में अपनी असमर्थता जताई क्योंकि वे नहीं जानते थे कि उन्हें कई वरदानी शक्तियां मिलती हैं। वे उन शक्तियों को भूल गए थे। ऐसे में जामवंतजी ने हनुमानजी को उनकी शक्तियों की याद दिलाई।ALSO READ: Ramayan : क्या मोहनजोदड़ो और रामायण काल एक ही था?
 
हनुमानजी को श्रीराम का कार्य करना था तो जामवंत जी का हनुमानजी के साथ लंबा संवाद होता है। इस संवाद में वे हनुमानजी के गुणों का बखान करते हैं और तब हनुमानजी को अपनी शक्तियों का आभास होने लगता है। अपनी शक्तियों का आभास होते ही हनुमानजी विराट रूप धारण करते हैं और समुद्र को पार करने के लिए उड़ जाते हैं। जय श्रीराम।ALSO READ: रामायण और महाभारत के योद्धा अब कलयुग में क्या करेंगे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

सभी देखें

धर्म संसार

Shitala Mata Bhog: बसोड़ा पर्व, शीतला माता भोग के 7 विशेष व्यंजन

Kharmas March 2026: खरमास कब से हो रहा है प्रारंभ, क्या महत्व है इसका?

Sheetala puja 2026: शीतला सप्तमी और अष्टमी: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Sheetala Mata Puja 2026: कब है शीतला अष्टमी का त्योहार? जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 मार्च, 2026)

अगला लेख