केदार मार्ग पर मलबे में एक वाहन समेत 11 लोग दबे, 1 महिला की मौत व शेष गंभीर घायल

Kedar Marg
एन. पांडेय
गुरुवार, 30 जून 2022 (12:05 IST)
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग के पहाड़ों में बारिश के साथ ही मुश्किलों का दौर भी शुरू होने का सिलसिला शुरू है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हो रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले के केदार घाटी में बड़े हादसे की खबर है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से मलबा लोगों की जान पर आफत बनकर बरसा।
 
बताया जा रहा है कि मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक वाहन मलबे में दब गया। इसमें 11 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम सूचना पर घटनास्थल पहुंच गई है।
 
पता चला कि उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे, जो केदार से लौटकर गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। अत्यधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से भूस्खलन होने लगा जिससे यह वाहन दब गया और इससे 10 लोग घायल हो गए व 1 महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
 
एसडीआरएफ टीम जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घटना में जिस महिला की मृत्यु हुई, उस महिला नाम पुष्पा (62) निवासी कास्टी, अहमदनगर (महाराष्ट्र) है। महिला के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन काटकर बाहर निकाला गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

कॉमेडियन Kunal Kamra के कमेंट पर मचा बवाल, क्या बोला हैबिटेट स्टूडियो

Lakhimpur Kheri violence : धमकी को लेकर गवाह को मिली पुलिस में शिकायत की अनुमति, उच्चतम न्यायालय ने दिया आदेश

हिरासत में लिए गए 800 किसान रिहा, 450 अन्य को भी छोड़ा जाएगा : पंजाब पुलिस

LIVE: मुंबई के धारावी इलाके में लगी आग, कई सिलेंडरों में ब्लास्ट

अगला लेख