Hanuman Chalisa

12वीं की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने जज के सामने बयान दर्ज कराए

Webdunia
रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (23:47 IST)
जींद (हरियाणा)। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा द्वारा जज के सामने दिए बयान में तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व तीन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया। 
 
 
इससे पहले पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने दो युवकों पर दुष्कर्म और चार पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 
 
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 26 अक्तूबर की रात 11 बजे गांव के दो युवकों दीपक और प्रवीन ने घर से उसका अपहरण किया। दोनों उसे जबरन मोटरसाइकिल पर खेतों में बने एक कमरे में ले गए जहां पर कपिल, संजीव, छोटू व नसीब पहले से ही मौजूद थे। 
 
पहले पीडि़त छात्रा ने दीपक और प्रवीन पर दुष्कर्म करने और बाकी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि इसके बाद कपड़े से मुंह-हाथ व पैर बांध कर गांव के तालाब में डालकर मारने का प्रयास किया।
 
डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि जज के सामने छात्रा ने बयान दिया है कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का मेडिकल करवा कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख