महाराष्ट्र में हैवानियत! 15 साल की लड़की से 8 महीने तक गैंगरेप, 29 में से 26 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (19:13 IST)
डोंबिवली। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि हिरासत में लिए गए 2 अन्य आरोपी नाबालिग हैं।

खबरों के अनुसार, ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में 29 लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी पीड़िता का दोस्त बताया जा रहा है, जिसने पहली बार जनवरी में नाबालिग से दुष्‍कर्म किया था और उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद, अन्य आरोपियों ने उसी वीडियो का उपयोग करके लड़की को ब्लैकमेल किया और डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाड सहित विभिन्न स्थानों पर कई मौकों पर उसके साथ दुष्‍कर्म किया।
ALSO READ: UP : 2 दलित किशोरियों के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार
पीड़िता ने बुधवार रात पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (N), 376 (3), 376 (D) (A) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 
कल्याण सत्र अदालत ने गिरफ्तार किए गए 24 आरोपियों को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दो अन्य आरोपी, जो नाबालिग हैं, को भिवंडी रिमांड होम भेज दिया है।
ALSO READ: राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से 2 नाबालिगों ने किया दुष्‍कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरकार को इन घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर नाबालिग लड़की का कलवा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख