मेघालय में 1525 किलो विस्फोटक, 6000 डेटोनेटर बरामद, 6 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (11:26 IST)
शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गाड़ी में विस्फोटक होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार रात 4किलो इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान लाडरिमबाई पुलिस चौकी इलाके के कोंगोंग में असम के पंजीकरण नंबर वाली एक गाड़ी को रोका गया।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक जीके इंगराई ने बताया कि कार से दस पेटी में 250 किलोग्राम विस्फोटक (2,000 जिलेटिन छड़ें), 1000 डेटोनेटर बरामद किए गए। गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से सूचना मिलने के बाद खलीहरियट में चार और लोगों को पकड़ा गया। वहां पर छापेमारी के दौरान करीब 1275 किलोग्राम विस्फोटक (10,200 जिलेटिन छड़ें), 5000 डेटोनेटर बरामद किए गए।

इंगराई ने बताया, अभियान के दौरान कुल मिलाकर 1525 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि विस्फोटक कानून तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे छानबीन की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

LIVE: इस्तीफा वापस नहीं लेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बुजुर्ग से 7.88 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, इस तरह लालच में फंसी मुंबई की महिला

जगदीप धनखड़ के इस्तीफा, कौन बनेगा अगला उपराष्‍ट्रपति?

जस्टिस वर्मा इस्तीफा देंगे या संसद हटाएगी? जानिए कैसे लाया जाता है महाभियोग प्रस्ताव

अगला लेख