बेंगलुरु। कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले में 5 महीने तक 15 साल की एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 9 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था।
अधिकारी ने बताया कि हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले 9 अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 साल पहले अपनी मां की मौत के बाद लड़की अपनी चिक्कम्मा के साथ रहने लगी। पिछले कुछ महीनों से वह एक स्टोन क्रशिंग इकाई में काम कर रही थी और एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसका कथित रूप से यौन शोषण किया।
पुलिस ने बताया कि बाद में उसने और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया, वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। उन्होंने बताया कि उसकी चिक्कम्मा को इसके बारे में पता था, फिर उसने यह सब होने दिया।
पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम व कई अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्या है उनका बंगला कनेक्शन
UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे