Dharma Sangrah

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (13:55 IST)
जम्मू। अब एलओसी से सटे राजौरी जिले के थन्नामंडी में आतंकियों की मौजूदगी ने सबको चौंका दिया है। हालांकि 2 आतंकियों को अभी तक मार गिराया जा चुका है, पर थन्नामंडी इलाके के जंगलों में अभी भी एक से दो आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका है। सुरक्षाकर्मी गोलीबारी से बचते हुए आतंकवादियों की घेराबंदी में जुटे हुए हैं।

मारे गए आतंकवादी किस संगठन से संबंधित हैं, वे स्थानीय हैं या फिर विदेशी अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि आईजीपी जम्मू ने अभी भी मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस व सेना अभियान में जुटे हुए हैं, जल्द ही सभी आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा।

जिला राजौरी के सीमांत इलाके थन्नामंडी में छिपे इन आतंकवादियों की तलाश में जब सुरक्षबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था, उसी दौरान अपने आपको घिरता हुआ देख इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत रात पुलिस को थन्नामंडी सीमांत इलाके में कुछ संदिग्ध बंदूकधारियों के देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना के जवान सीमांत इलाके में पहुंच गए और भारत-पाक सीमा से सटे जंगलों में आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। तभी जंगल में पेड़ों की ओट में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन संभाली और आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों और से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। आतंकवादियों की घेराबंदी करने के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ी को बुलाया गया है।
ALSO READ: Ladakh Standoff: भारत-चीन की सेनाओं ने गोगरा बिंदु से पीछे हटाने की प्रक्रिया की पूरी
मुठभेड़ में मारे गए और अन्य घिरे हुए आतंकी दक्षिण कश्मीर से राजौरी पहुंचे थे। इस आतंकी समूह में दो विदेशी आतंकियों के होने की भी आशंका है। पिछले दो सप्ताह से खुफिया एजेंसियां इस आतंकी समूह पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए नजर रख रही थीं।
ALSO READ: LAC : कोर कमांडर स्तर की बातचीत के बाद गोगरा पेट्रोलिंग प्वाइंट-17A से पीछे हटे भारत और चीन के सैनिक
आतंकियों के राजौरी पहुंचने की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकी फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार रात थानामंडी के वन क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

भारत ने 72 रनों से जिम्बाब्वे को हराकर किया टी-20 विश्वकप से बाहर

maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में 'नल-जल योजना' वाला पीने का पानी कितना सुरक्षित?

डेडियापाडा में हर्ष संघवी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: पिता खाचंद्र सिंह का लिवर कैंसर से निधन

Top News : मार्क कार्नी का भारत दौरा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बड़ा तनाव, रिंकू सिंह के पिता का निधन

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

अगला लेख